
चाईबासा: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पोर्टर खोली में दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया. इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए हैं. दोनों को गंभीर हालत में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर दोनों को बेहतर ईलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. उक्त चाकूबाजी की घटना चक्रधरपुर के पोर्टर खोली में बीती रात देर आठ बजे की बताई जा रही है. घायलों का नाम सौरभ कुमार और अमन पाण्डेय बताया जा रहा है. सौरभ कुमार कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार का भगना है. वही इस मामले में पुलिस ने सुचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवकों के बयान पर दो आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, दोनों गिरफ्तार युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार शाम को पोर्टरखोली निवासी सौरभ कुमार और अमन पांडेय (23) घर ने घूमने निकले थे. इसी दौरान डबलिंग कॉलोनी मोड पर दो लड़के घात लगाए बैठे थे. जैसे ही सौरभ और अमन दोनों युवकों के पास पहुंचे दोनों ने पीछे से सौरभ और अमन पर चाक़ू से हमला कर दिया. दोनों के शरीर के कई हिस्सों में जख्म है. बताया जाता है कि दोनों छात्र हैं और आरआरबी की तैयारी कर रहे हैं. मामला आपसी रंजिश का लग रहा है लेकिन पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है. हालाँकि गिरफ्तार युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है.







