रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के मधुसूदन विद्यालय के संस्थापक और प्रसिद्ध शिक्षाविद् समाजसेवी स्व श्यामसुंदर महतो के श्राद्धकर्म में विभिन्न समाज और राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड एवं पूर्व विधायक बहादुर उरांव, जेएलकेएम नेता सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

सभी आगंतुकों ने स्वर्गीय श्यामसुंदर महतो की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर मधुसूदन परिवार के सदस्य, झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद् एवं कला संस्कृति विकास केंद्र के प्रतिनिधियों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी स्व महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व श्यामसुंदर महतो के कार्यों को याद करते हुए कहा कि समाज के प्रेरणा स्रोत के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनके कार्यों का दीप हमेशा जलता रहे और हमारा मार्गदर्शन करता रहे, यही हम सब की कामना है और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.











