
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय रसेल प्लस टू उच्च विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में बीती रात एक कोरोना पॉजिटिव मामला मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों में हडकंप मच गया. वहीं देर रात में 6 प्रवासी मजदुर मौका देख क्वारंटाइन सेंटर से भाग गए. सुबह जब इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासनिक महकमें को मिली तो खलबली मच गई. मामले की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी स्मृता कुमारी, जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दण्डाधिकारी संतोष कुमार, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक, जेटेया थाना प्रभारी सहदेव टोप्पो समेत कई अधिकारी राज्यकिय रसेल प्लस टू उच्च विद्यालय स्कूल के प्रागंन में बने क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे और रात्रि ड्यूटी में तैनात सेंटर के इंचार्च और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की गयी. इधर भागे सभी प्रवासियों की खोजबीन जारी है.

पुलिस की खोजबिन से 2 से 3 लोग अपने-अपने घर से वापस क्वरंटाइन सेंटर वापस लौट गये जबकि तीन लोग अब तक वापस नहीं लौटा है जिसे वापस लाने का प्रयास में लगें हुए है. इसको लेकर क्वारंटाइन सेंटर से भागे सभी प्रवासियों के विरूद्व मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही डयूट्टी के दौरान लापरवाही बरतने वाले सुरक्षाकर्मियों के विरूद्व भी कार्रवाई की जाने की तैयारी चल रही है. जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज करने की भी प्रकिया जारी है. बताया गया है कि बीती रात जगन्नाथपुर के रसेल उच्च विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में जब एक पॉजिटव मामला आया, तब देर रात में ही पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने पॉजिटिव प्रवासी को चक्रधरपुर ले गए. इससे प्रवासियों मजदूरों में डर समा गया और डर गए और मौका देख 6 भाग गए. मालूम हो की रविवार को जगन्नाथपुर, जैंतगढ़ व डांगवापोसी क्वारंटाइन सेंटर से कुल 53 प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटाइन का निर्देश देकर छोड़ा गया है जबकि जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के गुमरिया पंचायत के लखीपाई गांव के एक कोरोना पॉजिटिव मामला पाया. वह प्रवासी मजदूर जगन्नाथपुर क्वरांटाइन सेंटर में 23 मई से रह रहा था और उसके साथ 24-25 मजदूर रह रहें थे.






