
चाईबासा: जगन्नाथपुर अनुमंडल के सभी थाने में नवपदस्थापित थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव के अध्यक्षता में थाना कार्यालय में आयोजित बैठक में अपराध की समीक्षा की गयी. इसमें सभी थाना प्रभारियों को जहां अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ नें दिशा र्निदेश दिये वहीं बेहतर पुलिसिंग के साथ आमजनता का सहयोग करें.
साथ ही अपराध पर नियंत्रण करने से संबंधित निम्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया, थाना में पूर्व से लंबित सभी काण्डों को यथाशीघ्र निष्पादन करने हेतु विचार विमर्श किया गया. इसमें सभी थाना प्रभारियों को एक पखवारे के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया, बैठक में उपस्थित सभी थाना प्रभारियों द्वारा यह निर्णय लेकर आश्वस्त किया गया कि पूर्व से लंबित काण्डों का निष्पादन कर लिया जायेगा. सभी थाना में लंबित वारंट, कुर्की का ससमय तामिला कराने के बिन्दु पर भी विचार विमर्श कर निष्पादन करने का निर्णय लिया गया. सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना में लंबित वारंट, कुर्की के निष्पादन में विशेष रूचि लेते हुए ग्रामीण मुण्डा, मानकी , मुखिया एवं ग्राम पंचायत के सदस्यों का अपेक्षित सहयोग लेंगे.
नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नक्सली, उग्रवादियों के विरूद्ध आसूचना संकलन करने एवं सर्तकता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि थाना में आये आगन्तुको के साथ अच्छा व्यवहार करे तथा उनकी समस्याओं को सूनकर विधि सम्मत निदान करने का निर्देश दिया गया.
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर हरसंभव अंकुश लगाने एवं उनपर विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया. पुलिस अनुमण्डल अन्तर्गत सभी थाना के थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अगर आपके थाना क्षेत्र में डायन बिसाही, मॉब लिचिंग आदि का सूचना प्राप्त होने पर वरीय पदाधिकारी को सूचना से अवगत कराकर त्वरित गति से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही एसडीपीओ प्रदीप उरॉव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर,पुलिस निरीक्षक, झीकपानी अंचल, पुअनि देवसाय भगत थाना प्रभारी, पुअनि वासुदेव टोप्पो , थाना प्रभारी जेटेया,पुअनि सागेन मुर्मू ,थाना प्रभारी टोन्टो, पुअनि आमिर हमजा थाना प्रभारी मंझगांव, मपुअनि अंकिता सिंह, थाना प्रभारी कुमारडुंगी, सअनि पंकज कुमार सिंह, हाटगम्हरिया थाना आदि मौजूद थे.



