बोकारो: बोकारो जिले के गांधी नगर थाना अंतर्गत एक छात्रा से छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. जबकि दो युवक फरार हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जरीडीह बाजार से एक छात्रा कंम्पयूटर क्लास कर वापस घर लौट रही थी. इस दौरान तीन युवक जरीडीह मोड़ के पास छात्रा से छेड़खानी करने लगे. (नीचे भी पढ़े)

छात्रा द्वारा विरोध व शोर मचाने के बाद भीड़ जमा हो गयी, भीड़ ने युवक को पकड़ा. इस दौरान दो युवक वहां से फरार हो गए. पकड़ाए युवक की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान छात्रा की मां भी पहुंच गयी और डंडे से युवक की पिटाई कर दी. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने युवक को किसी तरह बचाकर थाने लायी और पूछताछ कर रही है. युवक पेटरवार के खेतकों का रहने वाला है.












