
चाईबासा: आखिरकार महत्वपूर्ण सड़क आकाशवाणी केंद्र से सदर प्रखंड कार्यालय होते हुए एनएच- 75ई तक सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगी.
सोमवार को इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद गीता कोड़ा और चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा ने संयुक्त रुप से किया. श्री बिरुवा ने कहा कि यह अतिमहत्वपूर्ण सड़क है, जिसका जनहित में निर्माण होना बहुत जरूरी है. विधायक ने कहा कि पिछले सांसद कार्यकाल में बनाए गए सांसद फंड से इसी सड़क निर्माण कार्य हुआ था. जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं होने के सड़क जल्द जर्जर हो गई. इस बाबत विधायक दीपक बिरुवा ने संबंधित संवेदक को मजबूत और टिकाऊ सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया. वहीं सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है. संवेदक को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.उक्त सड़क निर्माण पथ निर्माण विभाग योजना से है, जिसका निर्माण कार्य क्वालिटी कंस्ट्रक्शन के गौरव चौधरी द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, झामुमो नेता सुनील सिरका, बबलू राय, मो.फिरोज, कांग्रेस अंबर राय चौधरी, जितेंद्र ओझा, राजकुमार रजक, त्रिशानु राय, विकास वर्मा, पूर्व जिप अध्यक्ष अनिता सुंबरुई, सरस्वती दास, मनीषा आइंद, मो.सलीम, राकेश सिंह, हिमांशु राय आदि उपस्थित थे.

















