रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर:चक्रधरपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर नगर परिषद शहर के विभिन्न सड़कों पर लगातार अभियान चला रहा है. अभियान के पांचवें दिन शुक्रवार को शहर के बाटा रोड और कपड़ा पट्टी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. वहीं अवैध कब्जा किए लोगों को हटाते हुए 24,500 रुपए की जुर्माना वसूला. (नीचे भी पढ़े)

इधर, शहर के पवन चौक के आसपास एनएच 75(ई) सड़क चौड़ीकरण को लेकर जगह की मापी की गई. नगर परिषद कार्यालय कर्मी और अंचलाधिकारी के कर्मी संयुक्त रुप से मापी करते हुए जगह का चिन्हित किया गया. वहीं जिनका अवैध कब्जा हैं, उन्हें नोटिस थमाया. विदित हो कि एनएच 75 फर्थ लेने होने जा रहा है. जिस कारण सड़क को चौड़ीकरण किए जाएंगे.



