चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुगीदारू गांव में एक किशोर की आपसी विवाद में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस के आरोपी चन्द्र मोहन बान सिंह (30) को शुक्रवार सुबह उसके घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुगीदारू गांव कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इस मामला में मुफस्सिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना 22 मई की शाम करीब 5 बजे की है. जब सिंकुर बान सिंह अपनी पत्नी के साथ दोपहर में बड़ालगिया हाट समान खरीदने गये थे. (नीचे भी पढ़ें)
घर पर उनकी बेटी अनीता बान सिंह (9) और बेटा अर्जुन बान सिंह (12) उपस्थित था. तभी चन्द्र मोहन बान सिंह आया और घर पर मौजूद किशोर की लोहे का चाकू से गला रेत दिया. खून अधिक बहने के कारण किशोर की मौत हो गयी. पित सिंकुर बान सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के कारण पड़ोस के रहने वाले चन्द्र मोहन ने किशोर की हत्या की है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.











