
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्रों में ठेकेदार से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगें जाने के अरोप में नामजद पीएलएफआई उग्रवादी सदस्य सुखराम सिंह समाड को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी वर्ष 23 मार्च की रात इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं सुखराम फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य करा रहे कोलेश्वरी इंफ्राकॉन्स से पीएलएफआई उग्रवादियों के नाम पर लेवी मांगी गई थी। लेवी नहीं देने पर ठेकेदार के कर्मियों को जान से मारने, गाड़ियों में आग लगाने और निर्माण कार्य बंद करा देने की धमकी दी जा रही थी। 23 मार्च को ठेकेदार ने थाने में मामले की शिकायत की थी। सुखराम को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। छापामारी टीम में थाना प्रभारी विकास कुमार, परिक्ष्यमान सब इंस्पेक्टर दिनेश मंडल, विकास कुमार, सुजीत कुमार और सैट-4 के सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे।





