
Jamshedpur : ट्रॉफिक डीएसपी कार्यालय में मुंशी के रूप में कार्यरत उमेश यादव ने बुधवार को प्लाज्मा डोनेट किया. कोरोना संक्रमितों के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट कर श्री यादव काफी खुश थे. वह हाल ही में पॉजिटिव से निगेटिव हुए हैं. उसके बाद उनकी जांच की गयी, जिसमें वे प्लाज्मा डोनेट करने के योग्य पाये गये. जमशेदपुर में कोरोना संक्रमितों की प्लाज्मा थैरेपी के माध्यम से चिकित्सा की जा रही है. इसके मद्देनजर श्री यादव ने योग्य लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






