रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के 135वें जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के रूप में मनीष कुमार ने यहां शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार से कार्यभार संभाला. नवनियुक्त उपायुक्त मनीष कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी हैं. इससे पूर्व वे पाकुड़ जिले में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे. (नीचे भी पढ़ें)

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रशासनिक कार्य किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

पदभार ग्रहण करने के बाद नये उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और विकास कार्यों को गति देना उनके नेतृत्व में प्रशासन की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. साथ ही, पहले से चल रहे नवाचारों और योजनाओं को समझकर उन्हें और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा.



