चाईबासा : चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर ऑगस्टीन कुल्लू के नेतृत्व में जिला बार के अधिवक्ताओं के एक दल ने शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो शाकिर से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो शाकिर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. वहीं न्यायाधीश मो शाकिर ने भी सभी अधिवक्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी. (नीचे भी पढ़ें)
मुलाकात के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली एवं यथासंभव उनके समाधान का आश्वासन भी दिया. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सतीश चंद्र महतो, राजाराम गुप्ता, किशोर महतो, ताज खान समेत अन्य अनेक अधिवक्ता शामिल रहे.















