
चाईबासा : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से जगन्नाथपुर प्रखंड के कांटेपाड़ा गांव में 63 केबीए का ट्रांसफर्मर उपलब्ध करवाया गया। ज्ञातव्य हो कि इस गांव में 25 केबीए का ट्रांसफार्मर था जो काफी दिनों से जला हुआ था और लो वोल्टेज की समस्या रहती थी। इस कारण ग्रामीण काफी परेशान थे। बच्चों के पढ़ाई लिखाई सहित दैनिक कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था और ऐसी परिस्थिति में गांव में बिजली न रहने पर गंभीर समस्या उत्पन्न होने की संभावना थी। ग्रामीणों के अनुरोध को सांसद गीता कोड़ा ने संज्ञान में लेकर त्वरित प्रयास किया। उसके बाद विभाग से शनिवार को कांटेपाडा गांव को 63 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध हुआ। सांसद के उक्त कार्य के लिए ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया एवं प्रसन्नता जाहिर की है। कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को गांव ले जाने में सहयोग किया।




