
चाईबासा: कोल्हान वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, चन्द्रमोहन बिरुवा, समाजसेवी नरेश केराई और बालकेश्वर सिंकु ने कमारहातु स्थित मसकल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया. अतिथियों ने लाइब्रेरी के संचालक मंडली और विद्यार्थियों का हौसला अफजाई किया. मौके पर चन्द्रमोहन बिरुवा ने कहा कि आज प्रतियोगिता के दौर में लाइब्रेरी की उपयोगिता बढ़ गया है. बिरुवा ने कहा कि विद्यार्थी लाइब्रेरी में सामूहिक अध्ययन कर एक -दूसरे को अपडेट करें. उन्होंने कहा कि मसकल लाइब्रेरी की तरह हर गांव में सामूहिक अध्ययन केंद्र होना वर्तमान समय की जरुरत है. समाज का बुद्धिजीवी वर्ग सरकार पर भरोसा नहीं रहकर विद्यार्थियों की जरुरत पूरी करने के लिए आगे आने का समय आ गया है.
बालकेश्वर सिंकु ने कहा समाज के शिक्षित वर्ग के सहयोग व मार्गदर्शन से ही जरुरतमंद होनहार विद्यार्थियों का भविष्य संवर सकता है. लिहाजा हम मिल जुलकर समाज के होनहार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि मसकल फाउंडेशन को आगे ले जाने में भरसक सहयोग किया जाएगा. इससे पूर्व सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया. मौके पर लाइब्रेरी संचालन मंडली के सदस्य कृष्णा देवगम ने मसकल फाउंडेशन के गठन और लाइब्रेरी स्थापित करने का उद्देश्य व सोच पर प्रकाश डाला. मौके पर मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम, सचिव तुराम देवगम,सामु देवगम,सोमय देवगम,छोटू कृष्णा देवगम, पतोर देवगम, राजेश देवगम,जयश्री तियू, जुलियाना देवगम, नम्रता देवगम, संगीता देवगम, राउतु सिंकु, मंगल सिंह तियू समेत काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थ



