रामगोपाल जेना/डंगुआपोसी : आंग्ल नववर्ष के अवसर पर मेंस कांग्रेस की डंगुआपोसी शाखा की ओर से शाखा सचिव सुभाष मजुमदार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भारतीय रेल के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़ें)

शिष्टाचार भेंट के दौरान डांगुआपोसी के एडीईएन हरिराम त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्सक राजा रॉय, एडीएमई धर्मेंद्र कुमार, एआरएम जीके मांझी, आरपीएफ ओसी बीजेंद्र कुमार एवं एडीईई उमेश कोहली उपस्थित रहे. प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद करते हुए नए वर्ष में बेहतर कार्य संस्कृति, आपसी समन्वय एवं जनसेवा को और सुदृढ़ किये जाने की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मेंस कांग्रेस के श्रीनिवास राव, प्रदीप शर्मा, शंभू भौमिक, देवेंद्र बेबेंगा, शिवपाल बिरुआ, चिन्नू मास्टर सहित कई रेलकर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.















