
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर पुराना रेल फाटक और विजय नदी पर पुल के मध्य रेलवे पोल संख्या 312/33 और 312/32 के बीच अप ट्रेक पर पड़ा 18 वर्षीय युवक का सिरकटा शव का मामला अब भी अनसुलझी बनी हुई है. हालांकि तेजतर्रार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपने निगरानी में तह तक पहुंचने के कोशिश में सम्भावित सभी बिंदुओं पर जांच में जुटे हुए है. इस संबंध में बरामद स्थल के अलावा शव से करीब 300 मीटर मीटर दूरी पर गुजरने वाली थर्ड लाईन बीआर नम्बर 265 के पास पोल संख्या 312/9 के पास भी मिले खून के धब्बे को जांच में भेज दिया गया है.
मामला आत्महत्या है या फिर सुनियोजित हत्या
इस पर से शंका का बादल छंट सके. पुलिस ने उक्त शव के पास से एक मोबाइल और चाबी का गुच्छा भी बरामद किया है. जानकारी हो कि वार्ड संख्या 08 टोकलो रोड निवासी मृतक हिमांशु महतो के पिता निरंजन महतो का देहांत साल भर पहले बीमारी के वजह से हो गया था. परिवार में शिक्षिका मां के साथ एक बड़ा भाई और बहन शोकाकुल है. जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में इंटर के छात्र हिमांशु महतो के परिजनों ने बताया कि बेहद साधारण रहने वाला हिमांशु रात्रि ढाई बजे से अपने कमरे में नही दिखा. उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. वह मुख्य द्वार पर ताला लगाकर निकला था।जिससे परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.






