रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर के चेक नाका के पास बाल उद्यान में स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद राजा अर्जुन सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर वीर शहीद राजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. समारोह में कई जन प्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने शिरकत की. (नीचे भी पढ़ें)
वीर शहीद राजा अर्जुन सिंह के शहादत दिवस पर आज यहां बाल उद्यान में समारोह आयोजित किया गया. इस में जन प्रतिनिधियों, समाज सेवियों तथा अन्य लोगों ने दिवंगत शहीत राजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. समारोह के दौरान बताया गया कि 3 मार्च 1890 को पोड़ाहाट के महाराजा अर्जुन सिंह बनारस जेल में बंदी रहते हुए शहीद हो गए थे. देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में उन्हें बनारस जेल में राजबंदी के रूप में 30 साल तक कैद रखा गया था. कैदी के रूप में ही वे शहीद हो गये. वहीं राज परिवार के सदस्य ऋषिकेश सिंहदेव ने कहा कि जब पूरे देश में अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 में गदर शुरू हुआ, तब ज्यादातर राजा-महाराजा अंग्रेजों के आगे नतमस्तक हो गये. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे समय में पोड़ाहाट के वीर योद्धाट महाराजा अर्जुन सिंह अंग्रेजों के खिलाफ सिंहभूम की कोल, भुइयां, भूमिज, गोप आदि जातियों के सैनिकों और प्रजा को लेकर जंगल-पहाड़ में आजादी की लड़ाई लड़ी. दो से तीन साल तक चली लड़ाई में उनका किला, उनकी जायदाद सब लूट लिये गये. परिवार बिखर गया. इसी बीच अंग्रेजों ने धोखे से उन्हें कराइकेला के नकटी में गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद सिंहभूम में ब्रिटिश राज के विरुद्ध धधकती ज्वाला भी शांत हो गई. अंततः बनारस जेल में ही उन्होंने आजाद भारत का सपना आंखों में लिये अंतिम सांस ली. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर सदानंद होता, झामुमो नेता भुवनेश्वर महतो, झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, दिनेश जेना, अनूप सिंहदेव, ऋषिकेश सिंहदेव, झामुमो के युवा नेता सन्नी उरांव, जय कुमार सिंहदेव, आजसू नेता रामलाल मुंडा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता संजय मिश्रा, प्रवीर प्रताप सिंहदेव, वीरेंद्र सिंहदेव, सिद्धार्थ सिंहदेव, निक्कू सिंह, इंद्रजीत सिंहदेव, कुलदीप सिंहदेव, अनिल सिंहदेव, बसंत महतो, राजीव सिंहदेव, हिमांशु प्रधान, गोनू जयसवाल, आशीष वर्मा समेत काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोगोँ ने श्रद्धाजंलि अर्पित की.



