चाईबासा : बड़ाजामदा स्थित झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर पर नालदा गेट के समीप शनिवार देर शाम तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बड़बिल अस्पताल भेजा गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ाजामदा की ओर से ओड़िशा के बम्बारी जा रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में कार का बोनट बुरी तरह मुड़ गया, सामने का बंपर टूटकर लटक गया और विंडशील्ड चकनाचूर हो गया. हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक की जान बचने की संभावना जताई जा रही है. कार का एक हेडलाइट भी टूट गया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तुरत अस्पताल पहुंचाया.


















