रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर : कराइकेला के पास घटी सड़क दुर्घटना से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. चारों को आनन-फानन में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक तीन युवक एवं तीन युवतियां हाई स्पीड केटीएम बाइक में बर्थडे पार्टी मनाने के लिए नकटी डैम गए थे. पार्टी मनाने के बाद तीनों तीनों बाइक सवार तेज रफ्तार से चाईबासा की ओर जा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

इसी दौरान एक बाइक में सवार चाईबासा निवासी समीर बोदरा ने राह चलते कृष्णापुर निवासी संजय चाम्पिया व बबलू नामक दो व्यक्तियों को धक्का मार कर घायल कर दिया. वहां से आगे निकलने पर उसने विपरीत दिशा से बाइक में सवार होकर आ रहे कराइकेला के बरडीह गांव निवासी शिक्षक दिलीप कुमार मंडल को धक्का मार दिया, जिससे वह भी शिक्षक दिलीप कुमार मंडल, संजय चाम्पिया व बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं बाइक चालक समीर बोदरा भी घायल हो गया. आनन-फानन में सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल शिक्षक दिलीप कुमार मंडल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. बताया जाता है कि शिक्षक दिलीप कुमार मंडल चिगिदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं. उधर घटना के बाद घटनास्थल पर ही बाइक क्षतिग्रस्त होकर पड़ी है. वहीं घटना की सूचना पाकर शिक्षक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं.











