जमशेदपुर : जमशेदपुर के ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन नगर कमेटी की ओर से मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के जमशेदपुर शाखा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया. विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक से विगत 21 अगस्त को संपन्न हुए यूजी सेमेस्टर वन की एमडीसी पेपर का स्पेशल परीक्षा करवाने की मांग की गई. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष बबीता सोरेन ने कहा कि विगत 21 अगस्त को कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा यूजी सेमेस्टर वन की एमडीसी परीक्षा का आयोजन किया गया था, नई शिक्षा नीति के तहत सिलेबस के आधार पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें परीक्षा कार्यक्रम स्पष्ट नहीं था. जिसके कारण बहुत सारे विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए हैं. छात्र हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन स्पेशल परीक्षा का आयोजन करें. इस दौरान सचिव सविता सोरेन, नेहा, स्नेहा, सुप्रिया समेत अन्य छात्राएं उपस्थित थी.














