रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के आसंतलियां राखा के पूर्व विधायक बहादुर उरांव भतीजा सीमा सुरक्षा बल का एएसआई महावीर उरांव पिता जगरनाथ उरांव का अचानक तबीयत खराब होने से श्रीनगर में आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर. शव को श्रीनगर से चक्रधरपुर थाना लाया गया. स्वर्गीय महावीर के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा हैं. चक्रधरपुर थाना में सम्मान पूर्वक परिजनों को सौंपा गया. साथ ही थाना प्रभारी और पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

बीएसएफ जवान महावीर की पत्नी आसंतलिया पंचायत में सुनीता वार्ड सदस्य है. मौके पर पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति एसडी सद्स्य नरसिंह बोदरा, पंचायत सचिव अधीर प्रधान, मुखिया कैरी बोदरा आदि मौजूद रहे.



