रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और शिक्षा को व्यवसायीकरण करने के खिलाफ अभिभावक 7 अप्रैल यानि आज से झामुमो नेता सह समाजसेवी रामलाल मुंडा का भूख हड़ताल शुरू हो चुका है. सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) कार्यालय चक्रधरपुर के समक्ष अभिभावकों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. श्री मुंडा ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से मनमानी रुप से पैसों का वसूली कर रहे हैं. वही स्कूल में ही किताबें और ड्रेस की व्यवसायीकरण किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
श्री मुंडा ने कहा कि सरकार द्वारा रीएडमिशन पर रोक लगाया गया है, लेकिन प्राइवेट स्कूलों द्वारा कंप्यूटर, डिजिटल क्लास, इलेक्ट्रिक, जनरेटर, एनुअल चार्ज आदि के नाम पर मोटी रकम वसूला जा रहा है. यह पैसा एक तरह का रीएडमिशन के नाम पर ही वसूला जा रहा है, लेकिन अभिभावकों को ट्यूशन फी के नाम का परिचित थमाया जाता है. जो न्याय संगत नहीं है. वही किताब और ड्रेस को लेकर एजेंसी को ठेके पर दिया गया है. उसमें भी भारी भरकम लूट खोसट किया जा रहा है. प्राइवेट स्कूल शिक्षा के नाम पर व्यवसाय करने हैं। जबकि शिक्षा को व्यवसाय करना माना है. इन सभी चीजों की जांच की मांग करते हुए उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है.



