
जमशेदपुर : जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रामनवमी के मद्देनज़र जुगसलाई मे हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चन्द्रनाथ बनर्जी ने की। इसमें इस वर्ष जमशेदपुर में होने वाली रामनवमी पूजा एवं विसर्जन पर चर्चा की गई। इस क्रम में कहा गया कि इस वर्ष रामनवमी पूजा 13 अप्रैल (मंगलवार) को आरंभ होगी एवं विसर्जन 22 अप्रैल (गुरूवार) को होगा। पूजा को लेकर यह तय किया गया कि कोविड 19 को देखते हुए रामनवमी पूजन विधि-विधान से किया जाए एंव विसर्जन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया जाए। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति की कोर कमेटी जल्द ही जमशेदपुर के ज़िला प्रशासन से मुलाकत कर सभी विसर्जन घाटों की साफ-सफाई एवं विसर्जन घाटों पर बेहतर व्यवस्था करने का अनुरोध करेगी। बैठक में अरुण सिंह, कपिल हुई, वाईपी सिंह, सपन मजूमदार, संजय सिन्हा व अन्य उपस्थित थे।



