रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: झारखंड सरकार के कृषि निदेशक के पत्रांक 979 दिनांक 23 फरवरी के द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रुप में बंदगांव व चक्रधरपुर के जनसेवक को प्रोन्नति प्रदान की गयी है. बंदगांव के जनसेवक तपन साहु को रांची जिले के प्रखंड कार्यालय नामकुम व चक्रधरपुर के जनसेवक गोपाल सुंदर मंडल को पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में प्रखंड पदाधिकारी के पद योगदान देंगे. (नीचे भी पढ़े)
राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष सदानंद होता, जिला मंत्री जनमोहन सोरेन, जनसेवक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप महतो ने तपन साहु व गोपाल मंडल के प्रखंड कृषि पदाधिकारी पद पर प्रोन्नति मिलने पर शुभकामना व बधाई दी है. विदित हो कि गोपाल सुंदर मंडल पूर्व में बंदगांव में जनसेवक के पद पर कार्य कर चुके है. फिलहाल तपन साहु बंदगांव में जनसेवक पद पर कार्यरत है.




