रामगोपाल जेना,जगन्नाथपुर: राजकीय रस्सेल+टू उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में मैट्रिक व इण्टर परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र-छात्रा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से विधायक सोनाराम सिंकू को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

विधायक सोनाराम सिंकू ने पश्चिमी सिंहभूम जिला तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्रा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित संरक्षक जगदीश सिंकु,अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, पूर्व प्रिंसिपल इम्तियाज नाजिम, पूर्व शिक्षक मतीन अहमद, समाजसेवी नवाज हुसैन, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश पासवान, उप मुखिया संतोष नाग, जिंतुगाड़ा मुंडा, सोमनाथ सिंकु, प्रिंसिपल श्रीमती सुषमा जोंको, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, सभी अभिभावकगण मौजूद रहे.











