रामगोपाल जेना /
चक्रधरपुर : कराईकेला बाजार परिसर में सामुदायिक शौचालय भवन का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर तथा नारियल फोड़ कर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस शौचालय निर्माण की मांग ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव से किया था. ग्रामीणों ने कहा था कि यहां कराईकेला बाजार में प्रतिदिन गुदडी बाजार लगता है. तथा शुक्रवार को साप्ताहिक हाट लगता है, जिसमें हजारों लोग जमा होते हैं और इसके समीप ही बस स्टैंड भी है. (नीचे भी पढ़ें)
लोगों को तथा खासकर महिलाओं को शौचालय के लिए काफी दिक्कतें होती थी. यह शौचालय बन जाने से लोगों को काफी सुविधा मिल पाएगा. लोगों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. यह शौचालय का निर्माण डीएमडी फंड से लगभग 17 लाख की लागत से किया जा रहा है. वही झामुमो नेता दिनेश जेना ने कहा कि ग्रामीणों की मांग अब पूरी होने जा रही है. यह शौचालय बनना काफी जरूरी था. यह शौचालय ग्रामीण के हित के लिए बनाया जा रहा है. इसमें हजारों ग्रामीणों को प्रतिदिन लाभ मिल पाएगा. इस मौके पर झामुमों नेता अरूप चटर्जी, दिनेश जेना, सुभाष कालन्दी, राजेश नायक, पहलवान महतो ,बिट्टू मिश्रा, माइकल समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



