रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:विधायक सुखराम उरांव ने परिवार समेत चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए शुक्रवार को शनि देव महाराज की पूजा अर्चना की. विधायक ने शनि देव महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित कर अपने धर्मपत्नी के साथ पूजा अर्चना की. विधिवत पंडितों के मंत्रोच्चार में शनि देव को पूजा सामग्री अर्पित की. शनि देव महाराज की पूजा विधायक आवास बनमालीपुर में किया जा रहा है. दो दिनों तक चलने वाली पूजा को पंडित सूर्यमनी कर और पंडित गिरधारी दास द्वारा मंत्र पाठ किए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

पूजा में विधायक की पुरी परिवार सम्मिलित हुए हैं. पूजा को लेकर पंडाल बना है. जहां पर शनि देव महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित किए गए हैं. जिसके दर्शन को भी लोग भी पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को दिन भर पूजा होने के बाद शाम को पूजा संपन्न करने के पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किये जायेंगे. दो दिवसीय पूजा का समापन शनिवार को होगा. शनिवार को पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. वहीं पूजा समाप्ति के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किए जाएंगे.(नीचे भी पढ़े)
विधायक श्री उरांव ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार शनि की दृष्टि जिस पर भी पड़ जाती है उसका सर्वनाश निश्चित होता है. यही वजह है कि लोग शनि देव की पूजा अर्चना कर प्रसन्न करते हैं. मैं भी परिवार समेत क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि को लेकर पिछले कई वर्षों से शनि देव महाराज की पूजा करते आ रहे हैं. उनकी पूजा से मन को शांति प्राप्त होता है. पूजन समारोह में विधायक सुखराम उरांव की धर्म पत्नी श्रीमती नवमी उरांव, पुत्र सन्नी उरांव, पुत्रवधु उषा उरांव, पुत्र छोटू, सोनू, पुत्री सुमन आदि मौजूद रहे.














