जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के धर्मडीह में माता का भव्य जागरण शनिवार को होना है.जिसको लेकर तैयारी जोरों पर है. इस बात श्रीराम जानकी मंदिर समिति के सक्रिय सदस्य कौशिक कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि शाम छह बजे जमशेदपुर से मिश्रा म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों की बुलाया गया है जो माता के गीतों से लोगों को झुमाएंगे. उन्होंने कहा कि दूसरे दिन भव्य झंडा जुलूस धर्मडीह गांव के रामनगर से निकाली जाएगी. इस दौरान कलाकार एक से बढ़कर एक करतब दिखाएंगे. जिसको लेकर युवकों की टोली विभिन्न तरह के खेलों का अभ्यास में जुटी है.



