
आदित्यपुर (सरायकेला) : वैश्विक महामारी कोरोना संटक को लेकर देश पिछले 41 दिनों से लॉकडाउन पर है. वैसे केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है. साथ ही कई जगहों पर मुफ्त भोजन भी कराया जा रहा है. इन दौरान कई स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी जरूरतमंदों के बीच राहत मामग्रियों को वितरण किया जा रहा है. वैसे एकक महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है. जहां कई जनप्रतिनिधियों के खजाने जरूरतमंदो को राहत पहुंचाते- पहुंचाते करीब- करीब खाली पड़ चुके हैं. इन सबके बीच आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष औऱ आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष राजद प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह अपने खास अंदाज में मोटरसाइकिल से जरूरतमंदो के घरों तक पहुंच रहे हैं, और उन्हें जरूरी राशन उपलब्ध भी करा रहे हैं. वैसे शोषल मीडिया से दूर समाजसेवा का अनोखा रूख अपानाए पुरेंद्र हर दिन आदित्यपुर नगर निगम के किसी न किसी वार्ड के जरूरतमंदों की सूची लेकर उनके घरों तक पहुंच रहे हैं. जहां उनके द्वारा परिवार की पूरी विस्तृत आर्थिक स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्हें राशन वगैरह उपलब्ध कराया जा रहा है. वैसे इसके पीछे टीम पुरेंद्र जबरदस्त सर्वे करने के बाद ही सूची बना रहे हैं. आज पुरेंद्र के द्वारा निगरम क्षेत्र के वार्ड 26 अंतर्गत बनतानगर के 150 राशन कार्ड विहीन जरूरतमंद परिवारों को घर- घर जाकर कच्चा खाद्यान्न, जिसके तहत चावल 10kg, दाल 2kg, नमक-1 पैकेट, रिफाइन तेल 1 लीटर, चीनी, साबुन-5, सर्फ-1k.g., सेवलॉन आदि उपलब्ध कराया गया. इस दौरान सरकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन किया गया. इस दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आदित्यपुर विकास समिति द्वारा लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में लाभुकों के साथ फोटो प्रेस और सोशल मीडिया में शेयर नहीं किया जा रहा है. खाद्यान्न वितरण में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे टाटा वर्कर्स यूनियन के असिस्टेंट सेक्रेटरी नितेश राज ,पूर्व पार्षद संदीप साहू, राकेश कुमार शामिल थे.







