जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह निवासी सह वरीय अधिवक्ता 62 वर्षीय विभूति भूषण मिश्रा का लंबी बीमारी से सोमवार की सुबह निधन हो गया. अधिवक्ता विभूति भूषण पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे. अधिवक्ता के निधन से जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोक में मंगलवार की दूसरी पाली में न्यायालय के कामकाज से अलग रहकर शोक व्यक्त किए.(नीचे भी पढ़े)
दिवंगत अधिवक्ता एक सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। सोमवार को ही उनकी पार्थिव शरीर को स्थानीय पार्वति घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उन्होंने अपने पीछे पत्नी और बच्चे छोड़ गए हैं.














