
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गोलपहाड़ी मंदिर के पास मेन रोड के किनारे लगे सोलर स्ट्रीट लाइट में लगे बैटरी की चोरी कर ली गई. घटना सोमवार रात 11 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है. घटना की जानकारी लोगो को मंगलवार की सुबह हुई जब स्थानीय लोग पानी भरने के लिए घर से निकले. स्थानीय लोगों की नजर लाइट पर पड़ी. लोगों ने पाया कि लाइट में लगी बैटरी का बक्शा का ताला टूटा है और उसमें बैटरी गायब है. लोगों ने इसकी जानकारी मुखिया सोमवारी पूर्ति को दी. हालांकि सोमवारी पूर्ति का पैर टूटने के कारण वह थाने में अभी तक शिकायत नहीं कर पाई है. सोमवारी पूर्ति के पति लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि सुबह लोगो को चोरी की जानकारी हुई. बैटरी की कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई जा रही है. मंगलवार शाम को सभी परसूडीह थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे.







