
जमशेदपुर : यूथ इंटक की ओर से नया विस्तार चल रहा है. इस कड़ी में यूथ इंटक की ओर से गोलमुरी प्रखंड समेत कई प्रखंडों में नये अध्यक्ष को मनोनित किया गया है. इसके तहत मंगलवार को यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष अंजनी पांडेय ने गोलमुरी प्रखंड के अध्यक्ष विश्वजीत पंडा को मनोनित किया. उनको मनोनित करने का सर्टिफिकेट दिया गया. इस मौके पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज, इंटक सह टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे.



