जमशेदपुर : सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के मजदूरों को इएसआइसी में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. इसमें यूनियन द्वारा उपायुक्त को निवदेनपूर्वक यह अवगत कराए कि जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आने वाला एक औद्योगिक शहर है. इस शहर से लगभग एक लाख मजदूर का इएसआइसी जो कि लगभग करोड़ों रुपए हर माह कटता है. इस जिले में इएसआइसी का कोई भी अस्पताल नहीं बनाया गया है. इस जिले के मजदूरों और उनके परिवारों को इलाज के लिए बगल के जिले सरायकेला खरसावां जाना पड़ता है. इएसआइसी अस्पताल इलाज के लिए इएसआइसी द्वारा दो या तीन डिस्पेंसरी बनाया गया है, जिसके कारण इलाज में देरी होती है जिससे कि मजदूर और उनके परिवार वालों का इलाज नहीं हो पाता है. इएसआइसी अस्पताल नहीं होने के कारण विगत वर्षों में कई लोगों का जान चला गया है. पहले जमशेदपुर में इएसआइसी डिस्पेंसरी से बहुत सारे अस्पताल में रेफर किया जाता था, लेकिन अब इन अस्पतालों की संख्या कम कर दी गई है जिससे कि विभिन्न कारखानों के ठेके श्रमिकों का बहुत दिक्कत आ रही है. (नीचे भी पढ़ें)
उपायुक्त से अनुरोध किया गया कि जमशेदपुर में इएसआइसी का एक अस्पताल बना दिया जाए तथा जमशेदपुर के सभी अस्पतालों में इएसआइसी का अलग से बेड, ओपीडी की व्यवस्था की जाए जिससे कि मजदूरों और उनके परिवार के लोगों को दिक्कत ना हो, साथ ही उपायुक्त यह भी बताया गया कि मजदूरों के इस मांग को सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन ने पिछले कई वर्षों से मांग करते आया हैं, लेकिन यह नहीं हो पाया है. उपायुक्त को यूनियन द्वारा कहा गया हैं कि अगर यह कार्य आपके कार्यकाल में हो जाता है तो यह जमशेदपुर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा और इसके लिए सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के साथ-साथ जमशेदपुर के सभी ठेका श्रमिक आपका आभारी रहेगा. द्वारा इस मांग की प्रतिलिपि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी गई है और यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री से यह मांग की हैं कि जल्द से जल्द मजदूरों एवंम उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा मिलने हेतु जिले में अस्पताल एवंम जमशेदपुर के निजी अस्पतालों में बेहतर ओपीडी सुविधा की स्वीकृति प्रदान करें. इस मौके पर यूनियन की ओर से अध्यक्ष विजय खां, उपाध्यक्ष जोगिंदर यादव, अधिवक्ता संजय प्रसाद, महामंत्री संजय झा, सहायक महामंत्री चंदन पांडेय, सचिव अंकुश बनर्जी, अभिषेक कुमार, राजू कुमार, दीपू कुमार, अमन कुमार सहित अन्य यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे.



