
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखण्ड की मौदा पंचायत के दूबराजपुर गांव निवासी रेणु कालिंदी का आवास तेज बारिश के कारण पूरी तरह से टूट गया था.घर टूट जाने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने पर विवश था. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षडंगी ने पूर्व मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा को वर्तमान सहायता के लिए 1 तिरपाल के साथ वहां भेजा. पूर्व मुखिया ने श्रीमती कालिंदी को 1 तिरपाल दिया. मौके पर कमलेश कर, भास्कर घोष, सुमंत होता, तरुण राणा,सनातन देहुरी आदि उपस्थित थे.

















