
Jamshedpur : आम आदमी पार्टी की ओर से मानगो के आजाद बस्ती रोड नंबर 12 में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शंभु चौधरी शामिल थे. समारोह में कांग्रेस नेता जावेद खान अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. पार्टी में शामिल होनेवालों में मुख्य रुप से मेहताब खान, सुल्तान खान, आफताब शेख, नवाब खान, छोटन खान, फिरदोसी खान, मुजम्मिल खान, मोहसिन खान, दिनेश खान समेत अन्य शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के नेता नौशाद खान, हरेन्द्र सिंह, अजित अवस्थी, राजाराम मुन्ना यादव, हक साहब, हकीमुद्दीन एवं काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.



