
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत स्थित मनोहर लाल प्लस टू उच्च विधालय के मध्य विधालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है. भवन जर्जर होने के कारण छत से प्लास्टर टूट कर गिरता रहता है. इससे बच्चे कभी भी घायल हो सकते हैं. भवन की स्थिति को देखते हुए मध्य विद्यालय को कस्तूरबा बालिका मध्य विधालय में शिफ्ट कर दिया गया है. मनोहर लाल मध्य विधालय में वर्ग एक से आठवीं तक 428 बच्चे नामांकित हैं. यह जानकारी विधालय के प्राचार्य दिनेश कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी मध्य विधालय को विलय कर दिया गया है, भवन भी खाली पड़ा हुआ था. विभाग के पदाधिकारी के आदेश पर मनोहर लाल मध्य विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका मध्य विधालय में शिफ्ट किया गया है.



