
जमशेदपुर : एग्रिको कोऑपरेटिव सोसाइटी का बुधवार को हुए चुनाव में अनिल कुमार तिवारी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए. चुनाव पदाधिकारी और इंटक के वरिष्ठ अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, सचिव आईडी शर्मा, पी रीना सांगा उपाध्यक्ष जबकि कोषाध्यक्ष के तौर पर संजीव कुमार सिंह और कार्यकारी सदस्य के तौर पर मनोज कुमार निर्वाचित घोषित किए गए. चार पद कार्यकारिणी सदस्य का खाली रह गया क्योंकि किसीने नामांकन ही नही किया था.





