
Jamshedpur : बिहार में ओवैसी की पार्टी की एंट्री हो गई है. जहां किशनगंज से ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी कमरुल हदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के स्वीटी सिंह को 10 हज़ार मतों से पराजित कर दिया है. उधर ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी के जीत की खुशी में शहर में एआईआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साकची गोल चक्कर पर जमकर आतिशबाजी की और भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए का कि आब धीरे-धीरे ओवैसी महाराष्ट्र के बाद बिहार और बिहार के बाद झारखंड में भी अपना जीत सुनिश्चित करेगी.



