
गुड़ाबांधा : गुड़ाबांदा प्रखंड के बेलबरीया गांव निवासी 55 वर्षीय महिला सुकुल हांसदा की वज्रपात से मौत हो गई . प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला गाय चराने खेत गई थी. आचनक हुई वज्रपात से उक्त महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर विधायक कुणाल षड़ंगी अपने दल बल के साथ बेलबरीया गांव पहुंचे और परिवार वालो को सांत्वना दी और शव पोस्टमार्टम के लिये घाटशिला ले जाने के लिए आर्थिक सहायता की. मौके पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी से दूरभाष पर बात कर उचित मुआवजा दिलवाने का निर्देश दिया और साथ ही सिविल सर्जन को दूरभाष पर कल सुबह अविलंब शव का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट देने की बात कही, ताकि परिजनों को सरकार द्वारा घोषित मुआवजा राशि मिल सके. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सगीर हुसैन, शंकर हालदार, विनोद बग़ाल, बेनुधर घोष, राम पद देहरी समेत अन्य उपस्थित थे.



