
जमशेदपुर : जमशेदपुर के केबुल टाऊन में अपराधियों ने मोहन सिंह के होटल में नाश्ता कर रहे युवकों पर एक मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जाता है कि लड़कों ने होटल में खड़े रोशन कुमार पर गोलियां चला दी. बताया जाता है कि तीन राउंड गोली चलाने के बाद सारे युवक भाग निकले. गोली चलाने वाले युवकों में चिंटू सिंह का नाम सामने आया है.

बताया जाता है कि चिंटू सुबह में केबुल टाऊन दुर्गा पूजा के पंडाल में भोग लेने आया था, जहाँ कूपन के बगैर रोशन ने भोग देने से इनकार कर दिया था. इससे नाराज होकर चिंटू सिंह ने चेतावनी दी थी कि रोशन को वह गोली मार देगा. शाम को सारे युवक आये और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग निकले. सूचना पाकर पुलिस बल वहां पहुंच गई है. जमशेदपुर पुलिस के आला अधिकारियों की टीम वहां पहुंच गई है.



