
जमशेदपुर : गोविंदपुर समुदायिक विकास मैदान में भव्य काली पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया. नव युवक संघ काली पूजा कमेटी की ओर से यहां पिछले 44 वर्षों से पूजा किया जा रहा है. पूजा में यजमान के रूप में कमेटी के महासचिव अनिल कुमार सिंह ने पुजारी के सानिध्य में भूमि पूजन किया. मंत्रोच्चारण के बीच पंडाल निर्माण के लिए जमीन में बांस लगाया गया. बाद में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस बार यहां काल्पनिक भव्य मंदिर का निर्माण पंडाल के रूप में किया जा रहा है. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां बड़ा मेला का आयोजन वीर कुंवर सिंह मैदान में किया जाएगा, जो छठ के बाद तक चलेगा. भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष काशीनाथ घोष, मेला इंचार्ज उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा, संरक्षक मुस्ताफी छोनी, चेयरमैन अजय दुबे, वाइस चेयरमैन बसंत कुमार सिंह, रमन सिंह, विपुल कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



