
जमशेदपुर : स्पेन में विश्व तीरंदाजी कप में विजेता कोमोलिका बारी को जमशेदपुर आने पर भव्य स्वागत किया गया. टाटा स्टील के आर्चरी अकादेमी की छात्र कोमोलिका को टाटा स्टील द्वारा उसको सम्मानित किया गया. टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ मुकुल, हेड आशीष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

इसी तरह, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्पेन में कैडेट विश्व कप चैंपियन बनी तीरंदाज कोमोलिका बारी, द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो एवं लक्ष्मी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सलाहकार योगेश मल्होत्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा के द्वारा उनको सम्मानित किया गया. पूर्णिमा महतो के साथ सभी ने खादी बोर्ड में महिलाओं द्वारा हो रहे कार्यों को देखा एवं सराहना की. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जिस तरह मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार काम कर रही है. उससे सभी महिलाओं को फायदा होगा. खादी में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से मिलकर सभी ने खुशी जाहिर की.






