
विधानसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है. जहां टाइगर क्लब के सदस्य आज क्षेत्र में खुलकर पोटका की भाजपा विधायिका मेनका सरदार के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. जहां क्षेत्र में घूम-घूम कर टाइगर क्लब के सदस्यों ने मेनका हटाओ पोटका बचाओ का नारा बुलंद किया. वही सदस्यों के विरोध को देखते हुए बागबेड़ा थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. इधर टाइगर क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी बागबेड़ा मंडल का हाथ है. आपको बता दें कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले बागबेड़ा इलाके की सामाजिक संस्था टाइगर क्लब के सदस्य आज सुबह से ही पूरे बागबेड़ा के क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों से वर्तमान भाजपा की विधायिका मेनका सरदार के खिलाफ मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे थे. इसी बीच बागबेड़ा थाना पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया और सभी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई. वैसे विधानसभा चुनाव से पहले पोटका विधानसभा की राजनीति गरमा गई है. आपको बता दें कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के जीत पर मुहर बागबेड़ा क्षेत्र की जनता ही लगाती है. ऐसे में पिछले 15 सालों से लगातार वर्तमान भाजपा विधायिका मेनका सरदार के लिए आगे का रास्ता कितना आसान होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल क्षेत्र के विकास को देखकर इस बार यहां मुकाबला रोचक होने का अनुमान लगाया जा रहा है.



