
Bahragoda : झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पिछले बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास के समक्ष अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के पश्चात रविवार की शाम पहली बार बहरागोड़ा पहुंचे. यहां भाजपा और कुणाल समर्थकों ने हर्षोल्लास विधायक कुणाल षाड़ंगी का भव्य स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर से बहरागोड़ा तक एनएच पर कई स्थानों पर विधायक को रोक कर उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया.
वहीं बांसदा चौक से बहरागोड़ा तक एनएच पर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर कुणाल षाड़ंगी का स्वागत किया. बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता कुणाल षाड़ंगी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद, सीएम रघुवर दास जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे. कुणाल षाड़ंगी के बहरागोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया. कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के पश्चात विधायक कुणाल षाडंगी ने बहरागोड़ा बाजार स्थित शीतला मंदिर में पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. श्री षाड़गी पूजा करने के पश्चात अपने घर पहुंचे.



