
जमशेदपुर : लौहनगरी में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले और सिख समुदाय के विभिन्न संस्था और गुरुद्वारा के प्रधान व प्रतिनिधियों को तीन दिवसीय शहादत सम्मान के समापन पर सम्मानित किया गया.आज एग्रीको में बाबा जीवन सिंह जी के शहादत दिवस समागम के समापन के अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग झारखंड सरकार के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी,झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह,टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमीत सिंह तोते,कदमा गुरुद्वारा के प्रधान सुखविंदर सिंह,जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान दलबीर सिंह दल्ली,साक्ची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू,बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू,सिख नौजवान सभा के चेयरमैन चंचल भाटिया, दमनजीत सिंह,इंदर सिंह सहित विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ओके प्रधान और सिख समाज की धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सिरोपा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.






