
चाकुलिया : चाकुलिया के आसेका की और से रविवार को भाषा दिवस (पारसी माहा) के अवसर पर संथाल समाज के लोगों ने पं रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर लोगों ने भाषा दिवस अमर रहे, पं रघुनाथ मुर्मू अमर रहें नारा लगाया. इस अवसर पर आसेका के शंकर सोरेन, जीतराय मुर्मू, सुभाष मांडी, दशरथ हांसदा, रामजीत बास्के, गोबिंद हेम्ब्रम, सुकरंजन मांडी, चन्द्रमोहन मांडी, दशरथ मुर्मू, दुर्गा हांसदा, सोहराय बास्के समेत अन्य उपस्थित थे.







