
चाकुलिया : चाकुलिया थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक नपं अध्यक्ष संध्या रानी सरदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीओ अरविंद ओझा ने कहा कि देश भर में एनआरसी को लेकर लोगों ने काफी उत्पात मचाया है. कई स्थानों पर तोड़फोड़ की गयी है, जो गलत है. चाकुलिया में दोनों समुदाय के लोगों में आपसी एकता और भाईचारा है, इसे बनाये रखें. समाज के लोग किसी के बहकावे में न आयें. अगर कहीं कुछ भी बात हो तो ग्रामीण इसकी सूचना प्रशासन को दें. क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने में ग्रामीण प्रशासन का सहयोग करें. बैठक में थाना प्रभारी अनिल नायक, नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा, रविन्द्र नाथ मिश्रा, मुरारी शर्मा, दिनेश सिंह, कोकिल महतो, अनंदा महतो, पंकज महतो, आलोक लोधा, अमित भारतीय, फजलुर रहमान, मौसमी मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे.






