
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त अरवा राजकमल की उपस्थिति में शनिवार को पुराना समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस को सीलबंद किया गया। इस दौरान जिले में स्थित पांचो विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी / सहायक निर्वाची पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी विवेक कुमार मेहता उपस्थित थे। झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 के निमित्त मतदान के उपरांत मतगणना कार्य हेतु निर्मित महिला कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम से रखा गया था।उक्त स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईवीएम मशीनों को वेयरहाउस में लाया गया जहां पर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस को सीलबंद किया गया है। वेयरहाउस को सीलबंद करने के समय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस से त्रिशानु राय, झामुमो से मनोरंजन बोदरा एवं अशोक प्रधान, भाजपा से राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।








