
चाईबासा : 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रीगण के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ है. चाईबासा के शाहिद पॉर्क चौक पर सूचना जनसंपर्क विभाग के एलईडी वाहन के माध्यम से मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण जिले के लोगों को दिखाया गया.

ज्ञातव्य है कि झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन 2019 के संपन्न होने के उपरांत झारखंड राज्य में नई सरकार का गठन हो रहा है. मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा त्रिशानु राय, दीपक कुमार खिरवाल, मो सलीम, अशोक बारीक, संतोष सिन्हा, बीर सिंह दास, चन्द्रमोहन तापेय, लक्ष्मण हांसदा, धर्मेन्द्र साह, गणेश तिवारी, नारायण निषाद समेत अन्य उपस्थित थे.







