
चाईबासा : जगन्नाथपुर पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक चोर मिलु नायक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में पोकाम निवासी वन बिहारी प्रधान के घर में चोरी की नियत से चार चोर घुस गए और आलमीरा तथा बाक्सा को तोड़कर सोने के जेवरात चुरा लिये थे। आलमीरा और बाक्सा तोड़ने की आवाज से घर के मालिक वन बिहारी प्रधान का नींद खुल गई थी। वह चारो चोरों को घर मे चोरी करते हुए देखकर जोर-जोर से चोर, चोर… चिल्लाने लगे, जिस कारण आसपास के लोगों ने दौड़ाकर मौके पर ही एक चोर झगड़ू चम्पिया को पकड़ लिया था तथा उसी दिन जगन्नाथपुर पुलिस ने भी छापामारी करते हुए दूसरा चोर माहेश्वर नायक को गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी मोदक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम को कांड के अनुसंधानकर्ता स अ नि पन्नालाल माहथा द्वारा कांड के तीसरे चोर मिलु नायक को भी गिरफ्तार कर लिया गया तथा रविवार को जेल भेज दिया गया. इस प्रकार इस मामले में अब तक तीन चोरों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा एक आरोपी अभी फरार है।







